India vs Malaysia Hockey: भारत ने मलयेशिया को 4-1 से हराया

Sep 4, 2025 - 23:19
 0  0
India vs Malaysia Hockey: भारत ने मलयेशिया को 4-1 से हराया

India vs Malaysia Hockey: बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम का सामना आज मलयेशिया से हुआ। सुपर-4 चरण में यह मेजबानों का दूसरा मैच था, जिसे भारतीय टीम ने 4-1 से जीत लिया। 

बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम का सामना आज मलयेशिया से हुआ। सुपर-4 चरण में यह मेजबानों का दूसरा मैच था, जिसे भारतीय टीम ने 4-1 से जीत लिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखा है। पहले क्वार्टर में मलयेशिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए भारत पर 1-0 की बढ़त बनाई। उनके लिए शफीक हसन (पहले मिनट) ने गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी की। उनके लिए मनप्रीत सिंह (15वें मिनट), सुखजीत सिंह (17वें मिनट) और शैलेंद्र लाकड़ा (23वें मिनट) ने गोल दागे। इसी के साथ भारत ने मलयेशिया पर 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में सागर विवेक प्रसाद (37वें मिनट) ने गोल कर भारत की बढ़त 4-1 कर दी। चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और भारत ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ था भारत बनाम कोरिया मैच
मेजबान भारत ने बुधवार को एशिया कप के सुपर चार चरण के अपने पहले मैच में गत चैंपियन कोरिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेलकर अपना अपराजेय अभियान जारी रखा। हार्दिक सिंह (8वें मिनट) ने भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई जिसके बाद यांग जिहुन (12वें मिनट) और ह्योनहोंग किम (14वें मिनट) ने लगातार गोल करके कोरिया को आगे कर दिया। मनदीप सिंह (52वें मिनट) ने अंतिम क्वार्टर में बराबरी हासिल की और भारत को एक अंक दिलाया।

पूल चरण में अपराजेय रही भारतीय टीम
भारतीय हॉकी टीम पूल चरण में अपराजेय रही थी। उसने पूल ए में सारे मैच जीतकर सुपर 4 में जगह बनाई। हरमनप्रीत के नेतृत्व वाली टीम ने चीन को 4-3 से, जापान को 3-2 और कजाखस्तान को 15-0 से हराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0