छठ महापर्व पर समृद्धि फाउंडेशन एवं श्रेयांश इंस्टिट्यूट की ओर से पूजन सामग्री वितरित की...

Oct 27, 2025 - 10:09
 0  4
छठ महापर्व पर समृद्धि फाउंडेशन एवं श्रेयांश इंस्टिट्यूट की ओर से पूजन सामग्री वितरित की...

संकल्प विज़न / बिहार :- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर समृद्धि फाउंडेशन मुजफ्फरपुर और श्रेयांश इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एवं श्रेयांश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर के तरफ से साड़ी, नारियल ,सूप और पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रेयांश इंस्टीट्यूट की ओर से से हर वर्ष की भांति इस बार भी गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरित कर खुशियां बांटीं। सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। साड़ी वितरण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सभी ने समृद्धि फाऊंडेशन और श्रेयांश इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एवं श्रेयांश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर के इस कदम की सराहना की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में सहयोग और सौहार्द की भावना बढ़ती है। मौके पर समृद्धि फाउंडेशन के संस्थापिका स्मृति सिंह, श्रेयांश इंस्टीट्यूट के संस्थापक अभिषेक कुमार श्रेयांश इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रिया ठाकुर, सनाया गौतम, अमर मल्होत्रा, वेद प्रकाश, विशाल चंद्रवंशी , , आदर्श सिन्हा और अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0