चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार ₹2 लाख के पार; गोल्ड ने भी छुआ आसमान!

Dec 12, 2025 - 19:58
Dec 12, 2025 - 22:07
 0  146
चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार ₹2 लाख के पार; गोल्ड ने भी छुआ आसमान!

 सोने-चांदी ने एक बार फिर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। MCX पर 24 कैरेट गोल्ड 1.34 लाख रुपए (Gold Price Today) प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। जबकि चांदी पहली बार 2 लाख रुपए (silver crosses 2 lakh) के पार पहुंच गई। खास बात यह है कि सोना-चांदी में यह तेजी अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरें घटाने के बाद लगातार दूसरे दिन दिखाई दी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड शुक्रवार, 12 दिसंबर को 2.40 बजे के आसपास अपने ऑल टाइम हाई (Gold hits all-time high) पर पहुंच गया। इसमें 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ 1399 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह 1,33,868 रुपए पर ट्रेड करने लगा। ट्रेडिंग के दौरान यह 1,33,967 रुपए के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि दिन का लो लेवल 1,32,275 रुपए रहा। पिछले दिन यानी गुरुवार को यह 1,32,469 पर क्लोज हुआ था।

MCX पर चांदी ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड (Silver Price MCX)

वहीं 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी में 0.66 उछाल के साथ 1308 रुपए की बढ़ोतरी हुई। और इसी के साथ चांदी की कीमत 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (Silver price record high) के पार चली गई। खबर लिखे जाने तक चांदी 2,00,250 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,00,362 और लो लेवल 1,96,956 रुपए रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,98,942 रुपए पर क्लोज हुई थी। 

आपके शहर में क्या हो गए सोना-चांदी के ताजा रेट? (Gold Silver Price in City)

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो

पटना ₹133,680 ₹122,540 ₹100,260 ₹198,340

जयपुर ₹133,740 ₹122,595 ₹100,305 ₹198,410

कानपुर ₹133,790 ₹122,641 ₹100,343 ₹198,490

लखनऊ ₹133,790 ₹122,641 ₹100,343 ₹198,490

भोपाल ₹133,900 ₹122,742 ₹100,425 ₹198,650

इंदौर ₹133,900 ₹122,742 ₹100,425 ₹198,650

चंडीगढ़ ₹133,890 ₹122,733 ₹100,418 ₹198,630

रायपुर ₹133,840 ₹122,687 ₹100,380 ₹198,550

यह भी पढ़ें- Silver Price Hike: चांदी के दाम बढ़ते ही किसने बेची 100 टन चांदी? एक्सपर्ट बोले- 2026 में ₹2.40 लाख के पार होगी कीमत

IBJA पर भी चांदी का ऑल टाइम हाई (Gold Silver Price IBJA)

इंडिया बुलियन एंज ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर भी सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। IBJA के रेट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में 2034 रुपए का उछाल आया और पिछले दिन के मुकाबले कीमत 1,30,569 रुपए (Gold Rate Today) हो गई। गुरुवार को इसकी कीमत 1,28,535 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। पिछले एक महीने में गोल्ड की कीमतों में 7207 रुपए का उछाल आया है। 12 नवंबर 2025 को गोल्ड की कीमत 1,23,913 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी ने IBJA पर भी ऑल टाइम हाई बनाया और कीमत 1,92,781 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Rate Today) पहुंच गई। पिछले दिन इसकी कीमत 1,86,988 रुपए थी। यानी गुरुवार के मुकाबले इसमें 5793 रुपए का तगड़ा उछाल आया। खास बात यह है कि चांदी की कीमतों में पिछले एक महीने में 36,076 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 12 नवंबर 2025 को चांदी की कीमत 1,56,705 रुपए थी।

2026 में ₹2.50 लाख के पार होगी चांदी?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च हेड नवीन दमाणी के मुताबिक, सिल्वर की तेजी लंबी चलेगी, क्योंकि वैश्विक सप्लाई डेफिसिट लगातार बढ़ रहा है। उनका अनुमान है कि चांदी 2026 की पहली तिमाही में 2 लाख और अगले साल के अंत तक 2.4 लाख प्रति किलोग्राम (Silver Target Price 2026) तक जा सकती है। डॉलर कीमतों में भी चांदी 75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं, प्रोइंटेलिट्रेड सर्विसेज का अनुमान है कि 2026 में चांदी 2.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को छूट सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0