छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 10 को मार गिराया

Sep 11, 2025 - 19:07
 0  2
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 10 को मार गिराया

Naxalites Encounter in Gariaband: गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। यहां पर दस नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि यह आधिकारिकतौर पर पुष्ट नहीं है। चर्चा है कि एक करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण के भी मारे जाने की खबर है। यहां के मैनपुर के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है। एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। 



आईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल
दूसरी ओर प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले के थाना मालेवाही क्षेत्र में आज गुरुवार की सुबह नक्सलियों ने जवानों की एक बटालियन को टारगेट करते हुए आईडी ब्लास्ट किया। इस घटना में दो जवान घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि थाना मालेवाही क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सीआरपीएफ 195 वाहिनी के जवान मुख्यालय से सातधार व मालेवाही के लिए निकले हुए थे, जवानों के द्वारा एरिया डोमिनेशन करने के लिए जैसे ही सातधार पुल के 800 मीटर आगे नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी के चपेट में आने से इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर व आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए, जिन्हें अन्य साथियों की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है। वहीं, जवानों की खराब हालत को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करते हुए रायपुर भेजे जाने की तैयारी किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0