सोना 135795 पर चांदी ने फिर छुआ आसमान 206111 हो गई कीमत...
चांदी की कीमत 206111 हुई
Gold Silver Rate Today: चांदी की कीमतों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। वायदा कारोबार में चांदी की कीमतें बुधवार, 17 दिसंबर को बढ़कर 2,06,111 रुपए प्रति किलोग्राम के लाइफटाइम हाई लेवल (silver all time high) पर पहुंच गईं। वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में तेजी, आपूर्ति में कमी के संकेतों और अगले साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने चांदी की कीमतों में उछाल आया है।
MCX पर कितने भागे चांदी के दाम? (Gold Silver Rate MCX)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 4.15 फीसदी चढ़कर 8356 रुपए महंगी हो गई और कीमत 2,06,111 रुपए (silver rate today) हो गई। मंगलवार को इसका बंद भाव 1,97,755 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था। इस दौरान चांदी का लो लेवल 1,99,201 रुपए (silver price today) रहा। खबर लिखे जाने तक चांदी 203807 रुपए पर ट्रेड कर रही थी।
वहीं दोपहर 2 बजे तक MCX पर सोने में पिछले दिन के मुकाबले 0.23 फीसदी की यानी 305 रुपए की कमी दर्ज की गई और इसकी कीमत 1,34,104 रुपए (gold rate today) पहुंच गई। ट्रे़डिंग के दौरान हाई लेवल 1,35,249 रुपए (silver price today) और लो लेवल 1,33,373 रुपए रहा।
आपके शहर में आज क्या हैं सोना-चांदी के ताजा रेट? (Gold Silver Rate in City)
शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
पटना ₹134,040 ₹122,870 ₹100,530 ₹203,400
जयपुर ₹134,100 ₹122,925 ₹100,575 ₹203,480
कानपुर ₹134,170 ₹122,989 ₹100,628 ₹203,830
लखनऊ ₹134,170 ₹122,989 ₹100,628 ₹203,830
भोपाल ₹134,280 ₹123,090 ₹100,710 ₹204,000
इंदौर ₹134,280 ₹123,090 ₹100,710 ₹204,000
चंडीगढ़ ₹134,140 ₹122,962 ₹100,605 ₹203,780
रायपुर ₹134,080 ₹122,962 ₹100,605 ₹203,780
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी चांदी ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड (gold silver price comex)
इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स (comex) सोने का वायदा भाव 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,353.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। यह डॉलर 4.65 प्रतिशत चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 66.27 डॉलर प्रति औंस रही।
चांदी के 20 साल: 10 हजार रुपए बढ़ने में कब-कब लगे कितने दिन? (Silver Price History) रुपए प्रति किलोग्राम तारीख कितने दिन लगे
12,000 17 नवंबर 2005 ----
20,000 18 अप्रैल 2006 152 दिन
30,000 26 अगस्त 2010 1591 दिन
40,000 10 नवंबर 2010 76 दिन
50,000 24 फरवरी 2011 106 दिन
60,000 9 अप्रैल 2011 44 दिन
70,000 23 अप्रैल 2011 14 दिन
80,000 4 अप्रैल 2024 4730
90,000 17 मई 2024 43 दिन
1,00,000 22 अक्टूबर 2024 158 दिन
1,10,000 11 जुलाई 2025 262 दिन
1,20,000 29 अगस्त 2025 49 दिन
1,30,000 16 सितंबर 2025 18 दिन
1,40,000 26 सितंबर 2025 10 दिन
1,50,000 8 अक्टूबर 2025 12 दिन
1,60,000 14 अक्टूबर 2025 6 दिन
1,70,000 17 अक्टूबर 2025 6 दिन
1,80,000 1 दिसंबर 2025 45 दिन
1,90,000 11 दिसंबर 2025 10 दिन
2,00,000 12 दिसंबर 2025 1 दिन
SOURCE- MCX
IBJA: एक महीने में सोना 9999 तो चांदी 45000 रुपए महंगी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट गोल्ड में 577 रुपए की मामूली गिरावट देखी गई और कीमत 1,32,713 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दिन यानी मंगलवार को इसकी कीमत 1,32,136 रुपए थी। पिछले 30 दिनों की बात करें तो सोना 9999 रुपए महंगा (gold price hike) हुआ है। 17 नवंबर को सोने की कीमत 1,22,714 रुपए थी, जो 17 दिसंबर को बढ़कर 1,32,713 रुपए हो गई है।
वहीं, चांदी पहली बार 2 लाख के पार चली गई। मंगलवार के मुकाबले इसमें 8779 का जबरदस्त उछाल (silver price hike) आया और कीमत 2,00,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि मंगलवार को यह कीमत 1,91,971 रुपए थी। 17 नवंबर को चांदी की कीमत 1,52,933 रुपए थी, जो अब 2,00,750 हो गई है। यानी पिछले एक महीने में चांदी 45,817 रुपए महंगी हो गई है।
Silver Price Target: 2026 में कितनी होगी कीमत?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक चांदी की कीमत अगले साल तक 2,20,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च हेड नवीन दमाणी के मुताबिक, सिल्वर की तेजी लंबी चलेगी, क्योंकि वैश्विक सप्लाई डेफिसिट लगातार बढ़ रहा है।
उनका अनुमान है कि चांदी 2026 की पहली तिमाही में 2 लाख और अगले साल के अंत तक 2.40 लाख प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। प्रोइंटेलिट्रेड सर्विसेज का अनुमाना है कि चांदी 2,50,000 रुपए के आंकड़े को छू सकती है। जबकि, चार्टएनट्रेड डॉट कॉम (ChartNTrade.com) का मानना है कि चांदी की कीमत 2.20 लाख रुपए तक ही पहुंचेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0