'संविधान और जनता के बीच पुल का काम करती है न्यायपालिका: चीफ जस्टिस गवई

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई ने नेपाल-भारत न्यायपालिका वार्ता 2025 में कहा कि न्यायपालिका लोगों की आकांक्षाओं और संविधान के आदर्शों के बीच पुल है। न्यायपालिका का काम विवाद सुलझाना ही नहीं न्याय समानता और मानव सम्मान को लागू करना भी है। अदालतें गवर्नेंस के विकास में मार्गदर्शक बन सकती हैं और लोकतंत्र को मजबूत कर सकती हैं।
दिल्ली- देश के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई ने कहा है कि न्यायपालिका लोगों की आकांक्षाओं और संविधान के आदर्शों के बीच पुल का काम करती है।
नेपाल में आयोजित नेपाल-भारत न्यायपालिका वार्ता 2025 में प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि न्यायपालिका का काम केवल विवाद सुलझाना ही नहीं है, बल्कि न्याय, समानता और मानव सम्मान के सिद्धांत को व्यवहार में भी लागू करने की जिम्मेदारी भी होती है।
'लोकतंत्र केवल संस्थानों से मजबूत नहीं होता'
उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए अदालतें गवर्नेंस के विकास में मार्गदर्शक बन सकती हैं, जनता के भरोसे को प्रेरित कर सकती हैं और इस विचार को मजबूत कर सकती हैं कि लोकतंत्र केवल संस्थानों से ही नहीं, बल्कि उन मूल्यों से भी मजबूत होता है, जिन्हें वे अपनाते हैं और जिनका उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
What's Your Reaction?






