पुलिस अंकल से बच्चों ने की दोस्ती बोले हाऊ आर यू :पुलिस की पाठशाला में सबइंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने बच्चों को किया जागरूक

Dec 13, 2025 - 19:28
 0  20
पुलिस अंकल से बच्चों ने की दोस्ती बोले हाऊ आर यू  :पुलिस की पाठशाला में सबइंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने बच्चों को किया जागरूक

पुलिस अंकल से बच्चों ने की दोस्ती बोले हाऊ आर यू पुलिस की पाठशाला में सबइंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने बच्चों को किया जागरूक 

 संकल्प विज़न/ उन्नाव:-  मौराँवा स्थित डी बी एस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के मन से पुलिस के प्रति भय का भाव खत्म करने और पुलिस की कार्यशैली से उन्हें अवगत कराने के उद्देश्य से प्रेरणादायी जागरूकता कार्यक्रम पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया , कार्यक्रम की शुरुआत देवी माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन करके की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रहरी व पुलिस कंट्रोल रूम उन्नाव प्रभारी अनूप मिश्र “अपूर्व” ने कहा कि पुलिस पाठशाला का उद्देश्य पुलिस और बच्चों के बीच संवाद सुरक्षा, जागरूकता और भरोसे पर केंद्रित होता है , उन्होंने बच्चों को हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 1098, 1076), गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध और आपात स्थिति में पुलिस से बिना डर संपर्क करने के तरीके सिखाये।सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस सभी हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से हर संकट में आमजन के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में डरने की नहीं, बल्कि सही नंबर पर समय से सूचना देने की आवश्यकता होती है, जिससे पुलिस तत्काल सहायता पहुंचा सके। पुलिस सभी के सहयोग के लिए सदैव तत्पर एवं मित्र के रूप में कार्य करती है। बच्चों को आत्मरक्षा के सरल व्यावहारिक तरीके, सतर्कता, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती के गुर सिखाए गए। 

बाल संवाद के दौरान बच्चों द्वारा बड़ी मासूमियत से ' पुलिस अंकल ' से सवाल पूछे गए और हाथ मिलाकर उनको अपना दोस्त बना लिया। पुलिस अंकल से चॉकलेट और टॉफियाँ पाकर बच्चे खुश हो गये। अनूप ने बच्चों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवन और स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया और ग्रीन एंड क्लीन उन्नाव मुहिम के तहत पाँच छायादार पौधे लगाये। विशिष्ट अथिति डा. रचना सिंह (राज्य पुरुस्कार प्राप्त शिक्षिका) और डा. रचना त्रिवेदी (एच ओ डी - शिक्षा विभाग, डी एस एन डिग्री कॉलेज ) ने बच्चों को उनकी रुचियों, क्षमताओं और लक्ष्यों के आधार पर सही शिक्षा और कैरियर के विकल्प चुनने के लिए मार्गदर्शन किया। 

 प्रिंसिपल वंदना अवस्थी एवम अन्य शिक्षकों के बेहतरीन निर्देशन में बच्चों द्वारा महिला सशक्तिकरण , साइबर क्राइम , ट्रैफिक रुल्स और प्राथमिक चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुत लघु नाटिकाओं ने सभी को भावविभोर कर दिया इस प्रस्तुति में युवराज तिवारी, आयुष वर्मा, नबीला, प्रतिष्ठा शुक्ला, ज़ैनह खान व अदित्री ने सराहनीय भूमिका निभाई।विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना अवस्थी ने सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल पुलिस की पाठशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम बच्चों को न केवल जागरूक बनाते हैं, बल्कि उन्हें समाज और पुलिस के प्रति भरोसे से भी जोड़ते हैं।विद्यालय के प्रबंधक डी. बी. सिंह, दिनेश सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। अक्षत सिंह और अक्षय सिंह ने बच्चों को बताया कि सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास हैl अमित मिश्र सहित प्रबंधन सदस्यों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0