*किशोर की पिटाई से मौत, कुत्ते पर विवाद बना मौत की वजह, सामंत वादी विचारधारा का लगा आरोप* सपा अध्यक्ष के भाई का ऑडियो वायरल
कुत्ते को गाली देने पर बवाल! 14 साल के बच्चे को अगवा कर किया टॉर्चर, मौत से पहले करंट लगाने-पैर के तलवे चटवाने का आरोप उन्नाव - 14 साल के ऋत्विक निवासी ग्राम मदऊ खेड़ा मझरा डीह की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने कुत्ते को गाली देने के विवाद पर अपहरण, करंट और जहर देकर हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया है।. मृतक की माँ ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाया | सपा जिलाध्यक्ष ने न्याय न मिलने पर यह मुद्दा विधानसभा / लोकसभा में उठाने की चेतावनी दी हैं | पुलिस मामले की जाँच कार रही हैं वही FIR दर्ज करली गई हैं | परिजनों के सनसनीखेज आरोप
मृतक ऋत्विक की मां आशा रो-रोकर आरोप लगा रही हैं कि उनके बेटे को करंट लगाया गया और फिर जहर दिया गया, जिससे उसकी जान चली गई.उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने उनकी दी गई तहरीर को बदलवा दिया है. परिजन आरोपियों, जिनमें राघव रिसॉर्ट वाले विजय त्रिपाठी भी शामिल हैं, की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि विजय त्रिपाठी गुंडा और पैसे वाला है, जिसके चलते उनकी कोई दुश्मनी न होने पर भी बेटे को मार दिया गया. *सपा जिलाध्यक्ष की चेतावनी*
बच्चे का शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. सूचना पाकर सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह इस मुद्दे को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के माध्यम से लोकसभा और विधानसभा में भी उठवाएंगे और अखिलेश यादव को गांव लेकर आएंगे. उन्होंने योगी सरकार के बुलडोजर कार्रवाई का हवाला देते हुए आरोपियों के घर बुलडोजर खड़ा करने की भी मांग की, ताकि वे थाने आकर सरेंडर करें. *पुलिस का आधिकारिक बयान*
मामले में सीओ सदर दीपक यादव ने बताया कि 21 अक्टूबर को कोतवाली में श्रावण द्वारा तहरीर दी गई थी. तहरीर के अनुसार, 17 अक्टूबर को ऋत्विक और विसंभर त्रिपाठी के बीच कुत्ते के भौंकने को लेकर कहासुनी हुई थी. आरोप है कि 18 अक्टूबर को विसंभर और उनके दो साथियों ने ऋत्विक को प्रताड़ित किया. इसके बाद 19 अक्टूबर को ऋत्विक ने कथित तौर पर जहर खा लिया. उसे हैलट रेफर किया गया, लेकिन निजी अस्पताल से वापस हैलट ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है.
उधर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि भागवत कथा से लौटते समय कुत्ते को ईंट मारने और गाली देने से नाराज होकर, विसंभर त्रिपाठी के छोटे लड़के और विनोद त्रिपाठी के लड़के ने 14 वर्षीय ऋत्विक का घर से अपहरण कर लिया. उन्होंने उसे मारा-पीटा, करंट लगाया, पैर के तलवे चटवाए. *न्याय मिलने के आश्वाशन पर हुआ अंतिम संस्कार* जिला प्रशासन द्वारा FIR दर्ज कर पूर्ण न्याय दिलाने के आश्वाशन दिया. जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया. इससे पूर्व शव रख न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार न करने का फैसला लिया गया था. पूर्व प्रत्याशी डॉ. अभिनव कुमार एवं एड. Ram कुमार ने न्याय न मिलने पर बड़े धरना प्रदर्शन की बात कही | *सपा जिलाध्यक्ष के भाई का गाली बकते ऑडियो वायरल* मामले पर जैसे ही सियासत का रंग चढ़ा वैसे ही द्वंद शुरू हो गया. जहाँ एक ओर सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव द्वारा सामंत वादी विचारधारा का आरोप लगाया गया वही उनके भाई नीरज यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा हैं जिससे उन्नाव की सियासत गरमा गई हैं.
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश यादव के भाई नीरज यादव का विवादित ऑडियो हुआ वायरल।
वायरल ऑडियो में नीरज यादव ने ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें *कुत्ता बताया।* यह ऑडियो 14 अक्टूबर का बताया जा रहा है। कुछ समय पूर्व जमीन विवाद में भी नीरज के नाम कों लेकर सियासत गरमाई थी| ऑडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण वर्ग में गहरी नाराज़गी व्याप्त है। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रतिक्रिया भी देखने कों मिल रही हैं... ब्राम्हण समाज में भारी रोष व्याप्त हैं | https://www.facebook.com/share/v/1JmE18RxXE/
हालांकि, हम उक्त वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते, ऑडियो की जांच कर उचित कार्यवाही होनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0