त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : पांच साल में बढ़े 65372 नये मतदाता, 2.22 लाख मतदाता हटाए गए

Dec 20, 2025 - 12:47
 0  35
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : पांच साल में बढ़े 65372 नये मतदाता, 2.22 लाख मतदाता हटाए गए

संकल्प विज़न /उन्नाव :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पिछले पांच साल में 65372 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। साथ ही 2.22 लाख मतदाताओं के नाम हटाए भी गए हैं। 2021 में 2065087 वोटर थे। अब 2025 में बढ़कर 2130459 हो गए हैं।

मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम अगस्त 2025 से शुरू हुआ था। बीएलओ ने 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर निर्धारित प्रोफार्मा पर वोटरों का सत्यापन किया गया। बीएलओ ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से कार्य किया। एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके 65372 लोगों का नाम सूची में शामिल किया। मृत्यु या शहरों में निवास करने वाले 222151 लोगों के नाम हटाए गए।

पूर्व के वोटरों में 38931 वोटरों के नाम सहित अन्य संशोधन भी किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत निकाय वीके श्रीवास्तव ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची तैयार हो गई है। 23 दिसंबर को प्रकाशन किया जाएगा।

अनंतिम मतदाता सूची

ब्लॉक पुरुष महिला कुल

मियागंज 71956 63236 136192

औरास 66592 58358 124950

पुरवा 54334 48272 102606

हसनगंज 77095 68709 145804

बांगरमऊ 69912 60220 128527

सफीपुर 67525 58316 125841

गंजमुरादाबाद 66279 57487 123766

सि. करण 78236 67289 145525

नवाबगंज 79548 70786 150334

बीघापुर 60084 52537 112621

सुमेरपुर 69133 60835 129968

असोहा 68084 59989 128073

फतेहपुर चौरासी 65408 56245 121653

सि. सरोसी 82566 71366 153932

बिछिया 81256 71452 152708

हिलौली 78115 69844 147959

कुल 1137123 994941 2130459

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0