शहर के आसपास विकसित होंगी नई टाउनशिप, गढ़ेगा नये विकास के आयाम
संकल्प विज़न / उन्नाव :- दो हाईवे और दो एक्सप्रेसवे से घिरे उन्नाव शहर के आसपास का क्षेत्र टाउनशिप योजनाओं के लिए रियल स्टेट कारोबारियों को पसंद आ रहा है। यहां दो टाउनशिप योजनाएं कागजी प्रक्रिया में हैं। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) के अधिकारियों के मुताबिक हाल ही में शासन ने इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति में पुरानी टाउनशिप के लिए न्यूनतम 25 एकड़ क्षेत्रफल की बाध्यता घटाकर 12.5 एकड़ करने सहित कई और सहूलियतें दी हैं। इससे शहर के आसपास टाउनशिप के विस्तार की संभावनाएं और बढ़ गई हैं।
उन्नाव के एससीआर में शामिल होने के साथ ही कानपुर-लखनऊ हाईवे, उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे, कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे शहर के पास से निकले हैं। शुक्लागंज के पास ट्रांसगंगा सिटी और सोनिक के पास 6500 करोड़ के 75 नए उद्योगों की स्थापना के लिए 132 हेक्टेयर का इंडस्ट्रियल काॅरिडोर और एक हजार हेक्टेयर के इंडस्ट्रियल हब की स्थापना ने विकास को और रफ्तार दी है। यही वजह है उद्यमियों के साथ ही अब रियल स्टेट कारोबारियों की भी पसंद उन्नाव बन गया है। उन्नाव शहर के पास लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास कानपुर के एक रियल स्टेट कारोबारी ने 49.9 एकड़ क्षेत्रफल में टाउनशिप योजना के लिए आवेदन किया है। एक अन्य कारोबारी ने गदनखेड़ा और सिंगरोसी के बीच आवासीय योजना विकसित करने के लिए आवेदन किया है। इस पर यूएसडीए में सर्वे, लाइसेंस और लेआउट की प्रक्रिया चल रही है।
सिंगरोसी गांव में आवास विकास परिषद भी एक और आवासीय योजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। शहर और हाईवे के आसापास, रियल स्टेट क्षेत्र की कई कंपनियों ने टाउनशिप योजना 2023 के तहत लाइसेंस आवेदन की प्रक्रिया पर काम कर रही हैं।
ये मिलेंगी सुविधाएं
प्राधिकरण की ओर से लाइसेंस और लेआउट पास करने से इस टाउनशिप में बिजली, पानी, सीवरेज, जलनिकासी, पार्क, पार्किंग, अस्पताल, स्कूल सहित व सभी सुविधाएं इसी टाउनशिप में ही होंगी जो शहर क्षेत्र के लिए आवश्यक होती हैं।
वर्जन....
यूएसडीए का मास्टर प्लान 2031 लागू हो गया है। शहर के आसपास अब तेजी से विकास और विस्तार होगा। टाउनशिप के क्षेत्र में अच्छा विस्तार होने की उम्मीद है। इस तरह के आवासीय क्षेत्र विकसित होने से लोगों को सुविधाजनक क्षेत्र में मिलने के साथ ही शहर का भी विस्तार होगा। टाउनशिप योजना के लिए जो भी मानक पूर्ण करने वाले आवेदन आएंगे उन्हें नियमानुसार स्वीकृति दी जाएगी। -शुभम यादव, एसडीएम/सचिव यूएसडीए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0