किसी भी देश के दबाव के आगे झुकते नहीं मोदी... पुतिन ने पीएम की जमकर की तारीफ, हुआ भव्य स्वागत

Dec 5, 2025 - 01:05
 0  36
किसी भी देश के दबाव के आगे झुकते नहीं मोदी... पुतिन ने पीएम की जमकर की तारीफ, हुआ भव्य स्वागत
किसी भी देश के दबाव के आगे झुकते नहीं मोदी... पुतिन ने पीएम की जमकर की तारीफ, हुआ भव्य स्वागत
किसी भी देश के दबाव के आगे झुकते नहीं मोदी... पुतिन ने पीएम की जमकर की तारीफ, हुआ भव्य स्वागत
किसी भी देश के दबाव के आगे झुकते नहीं मोदी... पुतिन ने पीएम की जमकर की तारीफ, हुआ भव्य स्वागत

संकल्प विज़न /डिजिटल डेस्क /नई दिल्ली- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री अपने निर्णय पर अटल रहने और बिना लाग-लपेट के बात कहने वाले हैं। मोदी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वह किसी भी देश के दबाव के आगे झुकते नहीं हैं।

पुतिन ने यह बात एक भारतीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कही है। एक प्रश्न के उत्तर में रूसी राष्ट्रपति ने भारत को बड़ा देश बताया जिसकी राय पूरे विश्व में मायने रखती है। प्रधानमंत्री मोदी किसी भी दबाव को बड़ी आसानी से निष्प्रभावी कर देते हैं। वह टकराव वाली स्थिति भी पैदा नहीं होने देते हैं। ऐसे नेता पर भारत के लोग गर्व कर सकते हैं। यह बिल्कुल सामान्य और व्यावहारिक बात है।

पुतिन ने कहा, शासन करते हुए हमारा उद्देश्य टकराव को बढ़ावा देना नहीं होना चाहिए बल्कि अपने कानूनी अधिकारों की रक्षा का होना चाहिए। भारत भी ऐसा ही करता है। पुतिन ने कहा कि उनके मोदी के साथ शानदार पेशेवर और व्यक्तिगत संबंध हैं। हमारे बीच मजबूत विश्वास और लंबे समय का सहयोग है। प्रधानमंत्री मोदी बहुत चुनौती वाले कार्य कर रहे हैं और उसी का नतीजा है कि भारत तेज गति से विकास कर रहा है।

डोनबास पर हर हाल में कब्जा करेगा रूस

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने साफ कर दिया है कि रूस यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र (डोनेस्क और लुहांस्क प्रांत) का पूर्ण नियंत्रण हासिल करेगा, वहां के बचे-खुचे इलाकों से यूक्रेन अपनी सेना हटा ले अन्यथा वह यह कार्य सेना के बल पर करेगा। पुतिन का यह बयान सामने आते ही यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति की इस मांग को खारिज कर दिया है।

रूस ने 2014 में क्रीमिया के साथ ही डोनबास के छोटे हिस्से पर कब्जा किया था। लेकिन फरवरी 2022 से शुरू युद्ध में रूस अभी तक लुहांस्क के ज्यादातर इलाके पर कब्जा कर चुका है जबकि डोनेस्क का बड़ा क्षेत्र भी रूस को हासिल हो गया है।

पुतिन ने मोदी को बताया दृढ़ निश्चयी नेता

नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले पुतिन ने कहा, रूसी भाषा भाषी लोगों के इस क्षेत्र से यूक्रेन अपनी सेना हटाए अन्यथा हम हथियारों की ताकत से उसे आजाद कराएंगे। यूक्रेन में युद्धविराम को लेकर हुई वार्ता के हर चरण में रूस ने डोनबास पर पूर्ण नियंत्रण की अपनी शर्त रखी है। अमेरिका ने भी अपनी शांति योजना में इस शर्त को रखा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहते हैं। अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से उनकी बहुत अच्छी वार्ता हुई है। इस वार्ता से पता चलता है वह वास्तव में युद्ध खत्म करना चाहते हैं। इससे पहले बुधवार को ट्रंप के दूत स्टीव विटकाफ और दामाद जेरेड कुशनर से वार्ता के बाद पुतिन ने कहा, अमेरिकी प्रस्ताव में कुछ बिंदु ऐसे हैं जिन्हें वह स्वीकार नहीं कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता को बहुत उपयोगी बताया है।                                  नई दिल्ली। Putin Visit To India Live Updates: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार 4 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा चार साल बाद पुतिन की पहली भारत यात्रा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों में साझेदारी पर खास ध्यान दिया जाएगा।

पुतिन आज 4:30 बजे पहुंचेंगे दिल्ली

रूसी राष्ट्रपति गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में निजी डिनर का आयोजन करेंगे। इससे पहले जब पीएम मोदी रूस के दौरे पर गए थे तब पुतिन ने उनके लिए डिनर का आयोजन किया था।

शुक्रवार 5 दिसंबर की सुबह पुतिन को औपचारिक स्वागत दिया जाएगा। इसके बाद 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा, जहां दोनों नेता प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। समिट के बाद पुतिन RT के नए इंडिया चैनल का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में राजकीय भोज आयोजित करेंगी।

साझेदारी के 25 साल पूरे

पुतिन की यह यात्रा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। यह साझेदारी अक्टूबर 2000 में शुरू हुई थी। दिसंबर 2010 में इसे बढ़ाते हुए ‘स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया था।

4 Dec 2025

11:55:57 PM

पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में गीता की प्रति की भेंट

Putin India Visit LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।"

4 Dec 2025

9:16:35 PM

Putin India Visit LIVE Updates: रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर शशि थरूर का बयान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "यह बेहद महत्वपूर्ण है। यह एक महत्वपूर्ण रिश्ता है, और लंबे समय से रहा है। आज की अशांत दुनिया में जहां कई रिश्ते अनिश्चित हो गए हैं, हमारे मौजूदा रिश्तों को मजबूत करना जरूरी हो जाता है। किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि इसका असर दूसरे देशों के साथ हमारे रिश्तों पर पड़ेगा, क्योंकि भारत में विभिन्न सरकारोंके साथ स्वतंत्र संबंध रखने की क्षमता है। हम एक ऐसा राष्ट्र हैं जिसने हमेशा संप्रभु स्वायत्तता में विश्वास किया है। अपनी मित्रता, अपनी साझेदारियों और अपने राष्ट्रीय हितों को तय करने की हमारी स्वायत्तता हमारे डीएनए में समाहित है। हाल के वर्षों में, विशेष रूप से दो क्षेत्रों में, रूसी मित्रता का महत्व सिद्ध हुआ है। हाल के वर्षों में हमें रूस से काफ़ी तेल और गैस मिली है, और रूस से रक्षा आयात का महत्व ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक बार फिर प्रदर्शित हुआ, जब S-400 ने हमें दिल्ली सहित हमारे शहरों को निशाना बनाने वाली कई पाकिस्तानी मिसाइलों से बचाया, अगर इस बैठक के दौरान समझौते होते हैं, तो यह एक महत्वपूर्ण रिश्ते को मज़बूत करने का एक हिस्सा है, जो मेरे विचार से, रूस के साथ संबंधों की कीमत पर नहीं आता है। अमेरिका या चीन।"

4 Dec 2025

8:19:35 PM

पुतिन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी का द्वीट

पुतिन को रिसीव करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार है। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है।"

4 Dec 2025

7:36:15 PM

एक ही कार में सवार हुए पुतिन-पीएम मोदी

Putin India Visit LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से रवाना होते हुए एक ही कार में सवार दिख। राष्ट्रपति पुतिन भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। वह 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

4 Dec 2025

6:35:42 PM

पुतिन को रिसीव करने पालम एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी

Putin India Visit LIVE: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का विमान किसी भी समय दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड कर सकता है। पुतिन को रिसीव करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालम एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। 

4 Dec 2025

6:13:55 PM

Putin India Visit LIVE Updates: भारत-रूस ट्रेड डील पर रूसी मंत्री का बयान

रूस के आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव ने कहा, "रूस व्यापार आदान-प्रदान बढ़ाने में रुचि रखता है। हम रूसी बाजार में भारतीय उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाने में रुचि रखते हैं, और व्यापार संतुलन में रुचि रखते हैं।हम भारतीय उत्पादों को खरीदने में बहुत रुचि रखते हैं।"

4 Dec 2025

5:44:37 PM

पुतिन की यात्रा से भारत को क्या फायदा मिलेगा?

Putin Visit To India Live Updates: सरकारी सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन की यह यात्रा आर्थिक सहयोग को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी। राष्ट्रपति पुतिन व्यवसायियों के एक बड़े समूह के साथ यात्रा कर रहे हैं। भारत को रूस के साथ व्यापार घाटे में सुधार की उम्मीद है। रूस को भारतीय निर्यात बढ़ाने के लिए कई रास्ते तलाशे जा रहे हैं। फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, कृषि उत्पादों और समुद्री उत्पादों के क्षेत्र में निर्यात।

भारतीय व्यवसायों और उत्पादों को एक बड़ा बाजार मिलेगा और इससे रोजगार सृजन और हमारे किसानों की भलाई को भी बढ़ावा मिलेगा। शिपिंग, स्वास्थ्य सेवा, उर्वरक और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। लोगों के बीच संबंधों, गतिशीलता साझेदारी, संस्कृति और वैज्ञानिक सहयोग में भी और सहयोग देखने को मिलेगा।

4 Dec 2025

5:06:20 PM

Putin India Visit LIVE: 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी बैठक में राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "हम पिछले महीने मास्को में व्यापार और आर्थिक सहयोग पर भारत-रूस कार्य समूह की 26वीं बैठक के सफल आयोजन और रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन आर्थिक संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता शुरू होने का स्वागत करते हैं। हम 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आज पूरी हो गई। मेरा मानना है कि नेताओं का यह शिखर सम्मेलन हमारे दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी को और मजबूत करेगा।"

4 Dec 2025

4:27:40 PM

Putin India Visit LIVE Updates: राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री ने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। रूसी रक्षा मंत्री बाद में मानेकशॉ सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

4 Dec 2025

4:21:24 PM

राजनाथ सिंह से होगी रूसी रक्षा मंत्री की मुलाकात

Putin Visit To India Live Updates: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली के पालम स्थित वायु सेना स्टेशन पर रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव का स्वागत किया।चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी उपस्थित थे।रूसी रक्षा मंत्री बाद में मानेकशॉ सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

4 Dec 2025

4:15:42 PM

Putin India Visit LIVE: तेल समीकरण को संतुलित करने के वैकल्पिक तरीकों पर केंद्रित हो सकती है पीएम मोदी और पुतिन की बातचीत

पूर्व भारतीय राजनयिक महेश सचदेव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन बढ़ते पश्चिमी दबाव के बीच दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण तेल व्यापार गतिशीलता को बनाए रखने के वैकल्पिक तरीकों पर विचार कर सकते हैं, साथ ही द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर बढ़ा सकते हैं।

4 Dec 2025

4:13:48 PM

Putin India Visit LIVE Updates: क्यों खास है पुतिन की यात्रा का समय?

अर्थशास्त्री केंट ओलिवर भूपति ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा का समयअमेरिका और भारत के बीच अस्थिरता और अनिश्चितता को देखते हुए, पूरी दुनिया में पूरी तरह से समझ में आता है।

4 Dec 2025, 6:32:07 PM

वाराणसी में भारत-रूस 'मैत्री मार्च'

Putin Visit To India Live Updates: गुरुवार (4 दिसंबर, 2025) को वाराणसी में एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत के लिए 'भारत-रूस मैत्री मार्च' का आयोजन किया।

4 Dec 2025, 4:10:10 PM

ऊर्जा और रक्षा के अलावा किन क्षेत्रों पर होगी बात?

पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के एक महत्वपूर्ण विस्तार का प्रतीक होगी, क्योंकि चर्चाएं ऊर्जा और रक्षा के पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर सहयोग के नए और अनछुए क्षेत्रों में निर्णायक रूप से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0